फुटबॉल वर्ल्ड कप में होंगी 64 टीमें, अलेजांद्रो डोमिंग्वेज ने दी जानकारी
फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कुछ मिनट पहले अलेजांद्रो डोमिंग्वेज ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है।
उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि वर्ल्ड कप की शुरुआत उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे में होगी। इस घोषणा में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने टूर्नामेंट में 64 टीमों के शामिल होने की पुष्टि कर दी है।
गौरतलब है कि मौजूदा संस्करण में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 किए जाने के बाद से ही 64 टीमों को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि अभी फीफा (FIFA) की ओर से आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन अलेजांद्रो डोमिंग्वेज के इस ऐलान से ऐसा लग रहा है कि सब कुछ पहले ही तय हो चुका है।
