ला लीगा 2026-27: एस्पेनयोल के खिलाफ नए सीजन का आगाज करेगा रियल मैड्रिड
रियल मैड्रिड शनिवार को 2026-27 सीजन के अपने पहले मैच में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। जोस मोरिन्हो की टीम आरसीडीई स्टेडियम में एस्पेनयोल का सामना करेगी। लॉस ब्लैंकोस के लिए यह समर ट्रांसफर विंडो काफी व्यस्त रही है। टीम पिछले दो सीजनों की गलतियों को सुधारने और ला लीगा में बार्सिलोना को कड़ी टक्कर देने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी।
रियल मैड्रिड इस सीजन एक नए स्वरूप में नजर आएगी। क्लब ने समर ट्रांसफर विंडो के दौरान इब्राहिमा कोनाटे, डेंज़ेल डमफ्रीज़, मार्क कुकुरेला, बर्नार्डो सिल्वा, कार्लोस एस्पी और यान डियोमांडे को अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, रियल मैड्रिड की टीम रॉडरी को साइन करने में असफल रही, जो इस हफ्ते की शुरुआत में बार्सिलोना का हिस्सा बन गए।
रिपोट्स के अनुसार, मोरिन्हो ने शुक्रवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रॉडरी के सौदे पर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि रॉडरी के मन में आए संदेह ने रियल मैड्रिड की उन्हें साइन करने की संभावनाओं को खत्म कर दिया था। एमडी (MD) के अनुसार, मोरिन्हो ने स्वीकार किया कि अगर यह डील सफल हो जाती तो यह टीम के लिए “सोने पर सुहागा” जैसा होता, हालांकि वह इसे लेकर परेशान नहीं हैं।
मोरिन्हो ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमारी मिडफील्ड में कोई कमी है। फिर आप यह सवाल कर सकते हैं कि ‘अगर कोई कमी नहीं है, तो आपने रॉडरी को साइन करने की कोशिश क्यों की?’ रॉडरी का आना टीम के लिए एक बड़ा बोनस होता। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिनके पास शानदार अनुभव और कद है। अगर वह हमारी टीम में आते, तो हम और बेहतर होते। लेकिन हमारे पास पहले से ही चौमेनी, कामाविंगा, वाल्वेर्दे, बर्नार्डो और अर्दा मौजूद हैं। मुझे लगता है कि अर्दा भी इन पोजीशन पर खेल सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हमारे पास कोई समस्या है या हमें किसी और खिलाड़ी के पीछे भागना होगा।”
क्या रियल मैड्रिड को रॉडरी को न साइन करने का मलाल होगा?
इसमें कोई शक नहीं है कि आने वाले सीजन के लिए रॉडरी रियल मैड्रिड की टीम को और मजबूती देने के लिए आदर्श खिलाड़ी होते। वह उस खालीपन को भर सकते थे जो टोनी क्रूस के जाने के बाद बना था। हालांकि, अब इस मामले में कुछ नहीं किया जा सकता और टीम को बस यही उम्मीद होगी कि वे रॉडरी को न चुन पाने के फैसले पर पछतावा न करें, खासकर जब वह उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम के साथ जुड़े हैं।
