रीयल मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंसियो को यौन वीडियो साझा करने के मामले से मिली राहत
स्पेन के ग्रैन कैनरिया द्वीप की एक अदालत ने रीयल मैड्रिड के डिफेंडर राउल असेंसियो को बिना सहमति के यौन सामग्री का वीडियो साझा करने के आरोपों से बरी कर दिया है।
अदालत में पीड़ितों द्वारा आरोपियों को माफ करने की बात कहने के बाद अभियोजकों ने असेंसियो के खिलाफ लगे आरोपों को वापस ले लिया और रीयल मैड्रिड के तीन अन्य पूर्व युवा खिलाड़ियों के लिए सजा की मांग को भी कम कर दिया।
दो किशोरियों, जिनमें से एक नाबालिग थी, का यौन वीडियो रिकॉर्ड करने और उसे साझा करने के आरोपी अन्य तीन खिलाड़ियों को एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
यह सजा इस शर्त के साथ निलंबित कर दी गई है कि वे इस अवधि के दौरान कोई और अपराध नहीं करेंगे। असेंसियो पर केवल वीडियो साझा करने का आरोप था।
एक अन्य घटना में, एक अलग अदालत ने बुधवार को असेंसियो को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया। इसके चलते उन पर 14,400 यूरो ($16,800) का जुर्माना लगाया गया है और आठ महीने के लिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस पर रोक लगा दी गई है।
गुरुवार को रीयल मैड्रिड के कोच जोस मोरिन्हो ने बताया कि क्लब ने खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है, लेकिन मामला सुलझने तक असेंसियो उनकी योजनाओं का हिस्सा बने रहेंगे।
“आप अपने पेशेवर दायरे के बाहर जो कुछ भी करते हैं, वह रीयल मैड्रिड पर असर डालता है और उस क्लब की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाता है, जिसकी साख को कम नहीं किया जाना चाहिए,” मोरिन्हो ने कहा।
“मैं खुश नहीं हूँ। हर कोई गलतियाँ करता है, लेकिन गलतियों का सिलसिला कुछ और ही होता है।”
मोरिन्हो ने बताया कि असेंसियो चोट के कारण इस सीजन में स्पेनिश क्लब के लिए नहीं खेल पाए हैं और उनके अभी कुछ और हफ्ते मैदान से बाहर रहने की उम्मीद है।
