Football News in Hindi

मिडफील्डर कोयल ने गेट्सहेड के साथ दो साल का करार किया

गेट्सहेड एफसी ने मिडफील्डर रॉको कोयल को दो साल के अनुबंध पर टीम में शामिल किया

गेट्सहेड ने पूर्व हल सिटी मिडफील्डर रॉको कोयल के साथ दो साल का अनुबंध साइन किया है। 20 वर्षीय रॉको कोयल को इस गर्मी में हल सिटी द्वारा रिलीज कर दिया गया था।

रॉको कोयल के पास नेशनल लीग का अनुभव है। उन्होंने पिछले सीजन में बोस्टन यूनाइटेड के अलावा नेशनल लीग नॉर्थ की टीम स्कारबोरो एथलेटिक के लिए लोन पर खेलते हुए अपना अनुभव हासिल किया है।

हल सिटी के कप्तान लुई कोयल के छोटे भाई रॉको कोयल ने क्लब की वेबसाइट से बात करते हुए कहा, “टीम का हिस्सा बनना एक अच्छा अहसास है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले हफ्ते मेरे यहां आने को लेकर बातचीत हुई थी। जैसे ही मैं यहां आया, मुझे पता चल गया था कि मैं यहीं साइन करना चाहता हूं और इस समझौते को पूरा करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।”

अपनी नई टीम के बारे में बात करते हुए रॉको ने कहा, “खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। ऐसा लगता है कि पूरा ग्रुप एक साथ है, जो हमेशा एक अच्छा संकेत होता है।”


zidane

zidane

Senior Editor and Contributor at FootemAssist.