स्टोक सिटी को प्रमोशन दिलाने वाले पूर्व कोच गुडजॉन थोर्डरसन का 71 वर्ष की आयु में निधन
स्टोक सिटी को 2002 में तीसरे डिवीजन से प्रमोशन दिलाने वाले पूर्व कोच गुडजॉन थोर्डरसन का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ वर्षों से पार्किंसंस रोग से जूझ रहे थे।
थोडरसन ने 1999 में स्टोक सिटी का कार्यभार संभालने से पहले अपने गृह देश आइसलैंड की टीम को प्रशिक्षित किया था। उनके नेतृत्व में टीम ने साल 2000 में ईएफएल ट्रॉफी का खिताब जीता था।
थोडरसन के कार्यकाल के पहले दो सीजन में टीम को लगातार प्ले-ऑफ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, 2002 में ‘द पोटर्स’ (स्टोक सिटी) ने प्ले-ऑफ के जरिए प्रमोशन हासिल किया। प्रमोशन मिलने के कुछ दिनों बाद ही थोर्डरसन ने क्लब छोड़ दिया था।
अपने करियर के दौरान उन्होंने इंग्लैंड के अन्य तीन क्लबों का भी प्रबंधन संभाला। उन्होंने 2003-04 में बार्न्सले, 2005-06 में नॉट्स काउंटी और 2008-09 में क्रू एलेक्जेंड्रा के कोच के रूप में काम किया।